तप रही धरती... ठुमक-ठुमक कर चलने वाले हाथी महाराज गर्मी से बेबस! नारियल पानी पीकर बुझाई प्यास, वीडियो वायरल
Elephant Viral News: भीषण गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि जानवरों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. हाल ही में एक हाथी का दृश्य लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जिसमें वह तेज गर्मी से परेशान नजर आया. प्यास से बेहाल हाथी को राहत देने के लिए उसे भरपूर पानी और नारियल पानी पिलाया गया. ठुमक-ठुमक कर चलने वाले इस गजराज ने बड़े चाव से अपनी प्यास बुझाई. यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में वन्यजीवों और पालतू जानवरों के लिए पर्याप्त पानी और देखभाल बेहद जरूरी है.