डुमना एयरपोर्ट जाना अब होगा बेहद आसान, अमझर घाटी से शुरू हुआ 72 करोड़ का प्रोजेक्ट, 6 गांवों की बदलेगी किस्मत
Jabalpur News: संस्कारधानी के डुमना एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर काफी राहत वाली हैं. प्रशासन ने शहर को एक ऐसी नई लाइफलाइन देने की तैयारी कर ली है, जो न केवल सफर का समय घटाएगी बल्कि रिंग रोड के जरिए पूरे शहर को एयरपोर्ट से सीधा जोड़ देगी. दरअसल लोक निर्माण विभाग ने कुण्डम रोड स्थित अमझर घाटी से एयरपोर्ट की सीमा तक 13 किलोमीटर लंबी नई फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है