झालमुड़ी से जुड़ा बलिया-बंगाल का रिश्ता, बगावत और इतिहास की खुशबू आज भी जिंदा, जाने
बलिया के बेदुआ मोहल्ला निवासी झालमुड़ी विक्रेता रविंद्र कुमार पिछले करीब 40 वर्षों से मसालेदार भुजा बेच रहे हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में गरीब से लेकर अमीर तक हर व्यक्ति के सुबह के नाश्ते में झालमुड़ी शामिल रहती है. जब उनसे पूछा गया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी दुकान पर झालमुड़ी खाने आ जाएं तो क्या करेंगे. इस पर वह कुछ पल चुप रहे और फिर बोले मोदी जी आएंगे तो उन्हें फ्री में झालमुड़ी खिलाएंगे.