ज्येष्ठ की तपिश में महाकाल को अर्पित हुई शीतल भक्ति, जयपुर के श्रद्धालुओं ने मोगरे से सजाया दरबार

ज्येष्ठ की तपिश में महाकाल को अर्पित हुई शीतल भक्ति, जयपुर के श्रद्धालुओं ने मोगरे से सजाया दरबार
Mahakal Temple Ujjain News: उज्जैन में नौतपा की तपती गर्मी के बीच जयपुर से आई भक्तों की टोली पिछले 13 वर्षों से बाबा महाकाल की अनोखी सेवा कर रही है. इस बार बाबा को शीतलता प्रदान करने के लिए महाकाल मंदिर के गर्भगृह को 320 किलो सुगंधित मोगरे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया. फूलों की खुशबू और भक्तों की आस्था ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया.