जौनपुर का टीडी कॉलेज है शिक्षा का प्रमुख केंद्र, 1.5 किताबों का लाइब्रेरी में है संग्रह, आने वाली पीढ़ियों के लिए है धरोहर

जौनपुर का टीडी कॉलेज है शिक्षा का प्रमुख केंद्र, 1.5 किताबों का लाइब्रेरी में है संग्रह, आने वाली पीढ़ियों के लिए है धरोहर
जौनपुर के टीडी कॉलेज की यह लाइब्रेरी केवल किताबों का संग्रह नहीं बल्कि इतिहास और शिक्षा की जीवित विरासत मानी जाती है. यहां डेढ़ लाख से अधिक पुस्तकों का विशाल संग्रह मौजूद है. हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और विज्ञान जैसे विषयों की दुर्लभ पुस्तकें छात्रों के लिए आज भी उपयोगी साबित हो रही हैं. कई किताबें ऐसी हैं जो अब बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन टीडी कॉलेज की लाइब्रेरी में सुरक्षित रखी गई हैं. लाइब्रेरी प्रभारी प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन लगातार इन पुरानी किताबों के संरक्षण का कार्य कर रहा है.