जोधपुर में तेजी से बदलेगी रेल व्यवस्था! भगत की कोठी रूट पर बिछेगी तीसरी लाइन, यात्रियों की परेशानी होगी दूर

जोधपुर में तेजी से बदलेगी रेल व्यवस्था! भगत की कोठी रूट पर बिछेगी तीसरी लाइन, यात्रियों की परेशानी होगी दूर
Bhagat Ki Kothi Railway Station: जोधपुर और भगत की कोठी के बीच रेलवे नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं. इस परियोजना के तहत दोनों स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु और तेज हो सकेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विस्तार से परिचालन क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में बढ़ते रेल यातायात को संभालने में सुविधा मिलेगी. परियोजना के अंतर्गत दो पुलों को आरसीसी बॉक्स संरचना से कवर किया जाएगा. इससे उन स्थानों पर लंबे समय से बनी समस्या का समाधान होगा, जहां ट्रेनों से गिरने वाला पानी नीचे गुजरने वाले लोगों और वाहनों के लिए परेशानी का कारण बनता था. साथ ही खतरनाक पुलियों की सुरक्षा भी बेहतर होगी.