'जेल में AC लगवाएं... ' सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कश्मीरी वकील का मामला, जज ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश

'जेल में AC लगवाएं... ' सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कश्मीरी वकील का मामला, जज ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए (UAPA) मामले में जेल में बंद जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (KCBA) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मियां अब्दुल कयूम की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया, हालांकि कयूम की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए कुछ अहम निर्देश जरूर दिए.