जेल की होगी जमीन और 'सजायाफ्ता' संभालेंगे कारोबार, बिहार सरकार लाई अनोखी योजना, अब कैदी बेचेंगे पेट्रोल-डीजल

जेल की होगी जमीन और 'सजायाफ्ता' संभालेंगे कारोबार, बिहार सरकार लाई अनोखी योजना, अब कैदी बेचेंगे पेट्रोल-डीजल
Prisoner Rehabilitation Bihar: बिहार में जेल सुधार और कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में गृह विभाग एक बेहद अनोखा और बड़ा कदम उठाने जा रहा है. राज्य सरकार की नई योजना के तहत अब बिहार की विभिन्न जेलों में बंद कैदी सड़कों पर पेट्रोल पंप चलाते हुए नजर आएंगे.