जून में कार, बाइक और स्कूटी खरीदने के 7 दिन बेहद शुभ, क्या है मुहूर्त, जानिये
Car Buying Shubh Muhurat: जून में नई कार, बाइक या स्कूटी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. मलमास 15 जून को खत्म होगा और 17 जून से वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे. जून में 7 शुभ तारीखें रहेंगी, इनमें वाहन खरीदना बेहद शुभ माना गया है. नई गाड़ी की पूजा और हनुमान जी का स्मरण यात्रा को मंगलमय बनाता है.