'जिस आवाज ने दी शोहरत, उसी ने कई बार किया बेरोजगार', रजा मुराद ने बयां किया भारी आवाज का दर्द, बोले- निर्देशकों ने छीने थे रोल
Raza Murad: भारी-भरकम आवाज और स्क्रीन पर खूंखार विलेन की छवि रखने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 'प्रेम रोग', 'राम लखन' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले इस कलाकार की आवाज ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस आवाज के दुनिया दीवाने हैं, वही आवाज रजा मुराद के करियर के लिए कभी-कभी बाधा भी बनी? हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान रजा मुराद ने अपने करियर के संघर्ष और सोशल मीडिया पर फैली अपनी मौत की झूठी अफवाहों को लेकर बेबाक खुलासे किए हैं.