जिगर के टुकड़े को थामे मां, सीढ़ियों पर लाश... AC ब्लास्ट ने इमारत को कैसे बना दिया श्मशान, जानकर दहल जाएंगे आप
Vivek Vihar Fire Tragedy: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग ने पूरी इमारत को श्मशान में बदल दिया. इमारत के दूसरे फ्लोर पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. तीसरे फ्लोर पर एक शव मिला, जबकि ऊपर के फ्लोर से 3 और शव बरामद किए गए. कुछ शव सीढ़ियों पर पड़े मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता बंद होने के कारण फंस गए. एक दृश्य ऐसा भी सामने आया, जिसमें एक मां अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाए हुए मृत पाई गई... यह तस्वीर पूरे हादसे की भयावहता को बयां कर रही है.