जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां BRO ने बना दी सड़कें! दुश्मन की हर चाल पर भारत का करारा प्रहार

जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां BRO ने बना दी सड़कें! दुश्मन की हर चाल पर भारत का करारा प्रहार
BRO News: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) केवल सड़क बनाने वाली एजेंसी नहीं, बल्कि भारतीय सीमाओं की सुरक्षा का आधार स्तंभ है. 7 मई 1960 को स्थापित बीआरओ आज लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक के दुर्गम इलाकों में सेना की ताकत बन चुका है. सेला सुरंग से लेकर शिंकुन ला तक, बीआरओ की इंजीनियरिंग ने दुनिया को हैरान किया है. इस स्थापना दिवस पर जानिए कैसे यह संगठन आधुनिक तकनीक और महिला सशक्तिकरण के साथ सीमाओं पर विकास की नई गाथा लिख रहा है और कैसे यह देश की रणनीतिक जरूरतों की सबसे मजबूत कड़ी साबित हो रहा है.