जल संरक्षण में खंडवा बना मिसाल, सड़कों किनारे लाखों कंटूर से सहेजा जाएगा बारिश का पानी
खंडवा जिला इन दिनों जल संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत यहां वर्षा जल को सहेजने और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है. खास बात यह है कि अब तक पहाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे कंटूर (गड्ढों) के साथ-साथ सड़कों के किनारों पर भी लाखों कंटूर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि बारिश का पानी बहकर न जाए, बल्कि जमीन में समा सके.