जयपुर में यूनिवर्सिटी के नाम पर क्या चल रहा है? अंदर का नजारा देखकर लोग हुए हैरान!
Jaipur News: जयपुर के शिक्षा संकुल में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय कागजों व खाली कमरों तक सीमित पाए गए. लोकल-18 की टीम जब भवन के दूसरे तल पर पहुंची तो वहां दोनों विश्वविद्यालयों के संचालन को लेकर जानकारी लेने की कोशिश की गई. इस दौरान वाइस चांसलर डॉ. देवस्वरूप से स्टाफ, कक्षाओं और छात्रों को लेकर सवाल किए गए.