जम्मू में संदिग्ध 'लूंगी गैंग' की दहशत, रात में करते हैं घरों की रेकी, फ‍िर कर देते कांड

जम्मू में संदिग्ध 'लूंगी गैंग' की दहशत, रात में करते हैं घरों की रेकी, फ‍िर कर देते कांड
जम्मू में इन दिनों संदिग्ध ‘लूंगी गैंग’ को लेकर दहशत का माहौल है. आरोप है कि यह गैंग रात के अंधेरे में कॉलोनियों और घरों की रेकी करता है और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता है. कई इलाकों में लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों के वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.