जब सौरव जोशी से मिली एक आत्मा… और कहा 'मुझे कुणाली चाहिए', फिर जो हुआ चौंका देगा
Sourav Joshi Vlogs का नया वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सौरव और उनकी टीम एक ओइजा बोर्ड के जरिए आत्मा से बात करने की कोशिश करते हैं. जैसे ही गेम शुरू होता है, माहौल थोड़ा डरावना हो जाता है। बोर्ड अपने आप हिलने लगता है और 'रोहित' नाम की एक आत्मा से बातचीत होने की बात सामने आती है.कुछ पल इतने सस्पेंस भरे होते हैं कि टीम के लोग भी डर जाते हैं और माहौल काफी सीरियस हो जाता है. लेकिन आखिर में पता चलता है कि ये पूरा सीन असल में एक प्रैंक था.