जज साहब! खुली कोर्ट में सुनवाई करें... उमर खालिद की तरफ से सिब्बल की गुहार; बेल नहीं मांग रहा दंगों का आरोपी
2020 दिल्ली दंगा मामले के आरोपी उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी जमानत खारिज होने के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की है. खालिद ने मांग की है कि 16 अप्रैल को होने वाली सुनवाई चैंबर के बजाय ओपन कोर्ट में हो. इससे पहले कोर्ट ने उन्हें और शरजील इमाम को दंगों का मास्टरमाइंड मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया था, जबकि 5 अन्य को राहत दी थी.