'चुप रहने का मतलब सरेंडर करना होता', जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा, दिल्ली HC के फैसले की 10 बड़ी बातें

'चुप रहने का मतलब सरेंडर करना होता', जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा, दिल्ली HC के फैसले की 10 बड़ी बातें
दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल और अन्य AAP नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की है. कोर्ट का आरोप है कि एक्साइज पॉलिसी मामले में इन नेताओं ने जज और उनके परिवार को निशाना बनाकर एक एडिटेड वीडियो और सोशल मीडिया कैंपेन चलाया. कोर्ट ने इसे न्यायपालिका को डराने और अस्थिर करने की साजिश करार देते हुए कहा कि राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल अदालत पर दबाव बनाने के लिए नहीं किया जा सकता.