चुनाव के बंगाल में SIR पर आया बड़ा अपडेट... मुर्शिदाबाद और मालदा में अब क्या हुआ, जहां कटे थे सबसे ज्यादा वोटर्स
Murshidabad and Malda SIR Latest Update: पश्चिम बंगाल में एसआईआर से जुड़े अपीलीय ट्रिब्यूनलों ने केवल 6,581 मामलों का निपटारा किया है. यह संख्या, मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णयों के खिलाफ दायर की गई लगभग 25 लाख अपीलों का लगभग 0.26 प्रतिशत है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 19 में से 12 न्यायाधिकरणों द्वारा 14 मई तक निपटाए गए मामलों में से 4,043 अपीलें स्वीकार कर ली गईं. इसका अर्थ है कि निपटाए गए मामलों में से लगभग 61.5 प्रतिशत लोगों के नाम वापस मतदाता सूची में शामिल हो गए, जबकि 1,267 अपीलें खारिज कर दी गईं.