चीन के साथ पटरी पर लौटे रिश्ते, शी जिनपिंग के दिल्ली दौरे से पहले बीजिंग में बड़ी बैठक, जल्द सुलझेगा सीमा विवाद
China India Border Talk: भारत और चीन के बीच बीजिंग में हुई WMCC की 35वीं बैठक ने सीमा विवाद पर नई उम्मीद जगा दी है. दोनों देशों ने सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर संतोष जताया और सैन्य व कूटनीतिक संवाद जारी रखने पर सहमति दी. शी जिनपिंग के संभावित भारत दौरे से पहले हुई इस बैठक को रिश्तों में सुधार का बड़ा संकेत माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में सीमा विवाद को लेकर कोई अहम प्रगति देखने को मिल सकती है.