'चार हफ्तों में जवाब दें...' केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, जस्टिस स्वर्णकांता की अवमानना पर मांगा जवाब

'चार हफ्तों में जवाब दें...' केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, जस्टिस स्वर्णकांता की अवमानना पर मांगा जवाब
दिल्ली आबकारी नीति केस की सुनवाई के दौरान न्यायपालिका और विशेष रूप से जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए गए कथित सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान से जुड़ा है. अदालत ने इस पूरे मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना की कार्यवाही शुरू की है. मामले की सुनवाई जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की खंडपीठ ने की. सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि 14 मई के आदेश के आधार पर यह कार्यवाही शुरू की गई है.