चंबल की कराई में मौजूद है 300 साल पुराना बालाजी मंदिर, बना आस्था और शांति का केंद्र
Chambal Karai Balaji Temple: चंबल नदी की कराई में स्थित कराई के बालाजी मंदिर को आस्था, प्रकृति और संत परंपरा का अद्भुत संगम माना जाता है. करीब 250 से 300 साल पुराने इस मंदिर में विराजमान बालाजी की प्रतिमा सीधे बहती चंबल नदी की ओर देखती है. मंदिर को संतों की तपोभूमि माना जाता है, जहां आज भी नियमित पूजा-पाठ और विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं.