चंद्रनाथ रथ मर्डर: बारासात में लावारिस मिली हत्यारों की दूसरी बाइक, फर्जी नंबर प्लेट से घटना को दिया अंजाम
पुलिस ने मर्डर केस में शामिल वाहनों को बरामद कर लिया है. चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को एक चार पहिया वाहन ने रोका था. पुलिस को चार पहिया और पहली बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट मिली है. दूसरी बरामद बाइक पर भी फर्जी नंबर प्लेट होने का शक है. हत्यारों ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की गाड़ी का बहुत लंबे समय तक पीछा किया था. इस खौफनाक कांड के शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.