घर बैठे एआई से होगा एक्स-रे, अस्पताल में लाइन लगाने की झंझट होगी खत्म, आजमगढ़ में शुरू हुआ मेडिकल मोबाइल यूनिट
आजमगढ़ जनपद में जिला क्षय रोग विभाग की तरफ से दूर दराज एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीज को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए और जनपद में टीबी के मरीजों की संख्या को कम करने के लिए मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से दूर-दूर जाकर लोगों को जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. मरीजों की जांच के लिए एआई आधारित डिजिटल एक्सरे मशीन का इस्तेमाल कियाजा रहा है. डॉ. बी.पी सिंह ने बताया कि इस आधुनिक एक्सरे मशीन के माध्यम से मरीजों की अक्सर की तस्वीर ऑनलाइन सर्वर पर अपलोड की जाती है. जिसमें मौजूद एआई सॉफ्टवेयर उसे रिपोर्ट का विश्लेषण करता है और मरीज में टीवी के संक्रमण आदि चीजों का स्वता: ही परीक्षण करता है.