घट रही बुकिंग... तपते रेगिस्तान और गर्म हवाओं ने रोकी पर्यटकों की रफ्तार, पुष्कर में दिखा ऑफ-सीजन जैसा माहौल

घट रही बुकिंग... तपते रेगिस्तान और गर्म हवाओं ने रोकी पर्यटकों की रफ्तार, पुष्कर में दिखा ऑफ-सीजन जैसा माहौल
Pushkar Tourism News: पुष्कर में बढ़ती गर्मी का असर अब पर्यटन कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है. भीषण तापमान और गर्म हवाओं के कारण यहां के होटल और रिसॉर्ट सूने पड़ने लगे हैं. खासतौर पर विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग प्रभावित हो रहा है. होटल संचालकों का कहना है कि गर्मियों के इस सीजन में बुकिंग काफी कम हो गई है और कई रिसॉर्ट्स में ऑक्यूपेंसी बेहद नीचे पहुंच गई है. पुष्कर घूमने आने वाले पर्यटक भी दिन के समय बाहर निकलने से बच रहे हैं. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार गर्मी का असर बाजार और पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ा है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम में बदलाव और मानसून की शुरुआत के बाद एक बार फिर पर्यटन गतिविधियां रफ्तार पकड़ सकती हैं.