गोला गोकर्णनाथ तहसील के अंदर की सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल, वकीलों कई बार दिया ज्ञापन, तीन साल से नहीं हुआ मरम्मत
लखीमपुर खीरी जिले के गोला तहसील परिसर की सड़कें इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रही है. तहसील परिसर में जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हालात ऐसे हैं कि सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तहसील परिसर में आने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें जर्जर हालत में हैं. परंतु इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.