गुजरात में AAP कार्यकर्ताओं को IB के नाम पर आ रहे फोन? केजरीवाल ने खुद कॉलर से की बात, फिर जो हुआ...

गुजरात में AAP कार्यकर्ताओं को IB के नाम पर आ रहे फोन? केजरीवाल ने खुद कॉलर से की बात, फिर जो हुआ...
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि गुजरात में काम कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को खुफिया एजेंसी IB के नाम पर फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें उनसे वेरिफिकेशन करवाने को कहा जा रहा है. केजरीवाल ने खुद उस नंबर पर फोन किया, लेकिन उनका नाम सुनते ही सामने वाले ने फोन काट दिया.