'गिरगिट से भी भयंकर, चंद घंटों में रंग बदलने वाले', TMC से इस्तीफा देने वालों पर विफरीं ममता, कविता में बयां किया दर्द

'गिरगिट से भी भयंकर, चंद घंटों में रंग बदलने वाले', TMC से इस्तीफा देने वालों पर विफरीं ममता, कविता में बयां किया दर्द
Mamata Banerjee Poem: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में भारी बगावत और उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया है. पार्टी के कई दिग्गज नेता, सांसद और विधायक लगातार अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं या बागी तेवर अपना रहे हैं. अपनों की इस खुली बगावत और संगठन में मची भगदड़ के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी कलम को हथियार बनाया है. उन्होंने 'गिरगिट' नाम से एक बेहद तीखी कविता लिखी है, जिसमें बिना नाम लिए दल-बदलुओं और बागियों को 'गिरगिट से भी भयंकर' और चंद पैसों के लिए 'बिकने वाला' करार दिया है.