गलत संगत और नशे की आदत से बचेंगे बच्चे, स्कूलों के आसपास बनेगा नशा मुक्त क्षेत्र, अध्यापकों ने कहा फैसला सही, जाने
Chitrakoot news: स्कूलों के आसपास बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है. नए निर्देशों के तहत स्कूलों के 500 मीटर दायरे को नशा मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा. इस क्षेत्र में तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. साथ ही स्कूलों के आसपास चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिन पर साफ तौर पर लिखा होगा कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है. सरकार का मानना है कि इससे स्कूली बच्चों को नशे की आदतों से बचाने में मदद मिलेगी.