गर्मी से ट्रांसफार्मर न हों फेल, इसलिए भरतपुर GSS पर लगाया खास कूलिंग सिस्टम, बिजली विभाग की अनोखी पहल चर्चा में
Bharatpur GSS News: राजस्थान में 45 डिग्री तक पहुंच रही भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भरतपुर जीएसएस पर विशेष कूलिंग सिस्टम लगाए गए हैं. अत्यधिक तापमान के कारण ट्रांसफार्मरों के ओवरहीट होने और फॉल्ट की आशंका बढ़ जाती है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. इस समस्या से बचाव के लिए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की है. यह अनोखा इंतजाम ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बनाए रखने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगा. गर्मी के मौसम में यह पहल बिजली तंत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.