गर्मी में पानी बना पशुओं का असली सहारा! सही देखभाल से बढ़ेगा दूध, बीमारियां रहेंगी दूर, जानें सारी डिटेल्स

गर्मी में पानी बना पशुओं का असली सहारा! सही देखभाल से बढ़ेगा दूध, बीमारियां रहेंगी दूर, जानें सारी डिटेल्स
Dhaulpur News : गर्मी बढ़ते ही पशुओं की देखभाल पशुपालकों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती है. तेज तापमान का असर पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन दोनों पर पड़ता है. विशेषज्ञों के अनुसार केवल चारा ही नहीं, बल्कि पर्याप्त और साफ पानी भी पशुओं के लिए बेहद जरूरी है. सही समय पर पानी पिलाने, छांव में रखने और संतुलित आहार देने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.