गर्मी में जहां पक्षियों को मिला सुरक्षित ठिकाना! नेहरू तलाई टापू बना बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी का हॉटस्पॉट
Nehru Talai Bhilwara: भीषण गर्मी के बीच भीलवाड़ा का नेहरू तलाई टापू पक्षियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बनकर उभरा है. जल और हरियाली से घिरा यह क्षेत्र बड़ी संख्या में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को आकर्षित कर रहा है. गर्म मौसम में जहां पक्षियों के लिए पानी और सुरक्षित ठिकाने की चुनौती बढ़ जाती है, वहीं नेहरू तलाई का टापू उन्हें अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रहा है. यही वजह है कि यहां पक्षियों की चहचहाहट और उनकी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए यह स्थान तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. सुबह और शाम के समय यहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखा जा सकता है.