गर्मी में उगाएं ये खास चारा, एक बार लगाओ बार-बार काटो, 30 दिन में होता तैयार, बाल्टी भर मिलेगा दूध
Animal Husbandry: पशुओं के खान-पान के बारे में पशुपालक अक्सर चिंतित रहते हैं.खासकर गर्मी सीजन में किसान भाइयों की चिंता बढ़ जाती है. इसलिए हम आपको एक ऐसे चारे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सिर्फ गर्मियों में ही लगा सकते हैं. इस चारे को जुंडी वैरायटी के नाम से जाना जाता है. बता दें, 20से 30 दिन में ही ये चारा कटने के लिए तैयार हो जाता है.