गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है खेड़हा भाजी की सब्जी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं लोग, जानें रेसिपी
गर्मी के मौसम में छत्तीसगढ़ की खेड़हा भाजी और दही की सब्जी स्वाद और सेहत दोनों के लिए खास मानी जाती है. यह देसी रेसिपी शरीर को ठंडक देने और पाचन बेहतर करने में मदद करती है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसे गरम चावल और देसी घी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है. खेड़हा भाजी में आयरन और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं.