'गनरी और मिसाइल' एक्सपर्ट संजय वात्स्यायन बने समंदर के प्रहरी, टारगेट पर होगा कराची

'गनरी और मिसाइल' एक्सपर्ट संजय वात्स्यायन बने समंदर के प्रहरी, टारगेट पर होगा कराची
वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को 'वेस्टर्न नेवल कमांड' नया फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है. उनकी न‍ियुक्‍त‍ि मैसेज है कि भारत अपनी समुद्री सीमाओं पर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. एक 'गनरी एक्सपर्ट' का पश्चिमी कमान के शीर्ष पर बैठना दुश्मनों के लिए चेतावनी की तरह है.