खूब लड़ी मर्दानी... बंगाल हार कर भी ममता बनर्जी लगातार सबसे लंबे वक्त तक सीएम रहने वाले 5 नेताओं की सूची में शामिल हैं

खूब लड़ी मर्दानी... बंगाल हार कर भी ममता बनर्जी लगातार सबसे लंबे वक्त तक सीएम रहने वाले 5 नेताओं की सूची में शामिल हैं
ममता बनर्जी ने 15 साल पहले पश्चिम बंगाल में लाल दुर्ग फतह किया था. लगतार तीन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी का अभेद्य किला बना दिया था. 4 मई के पहले कोई भी राजनीतिक समीक्षक खुल कर ये नहीं कह पा रहा था कि बंगाल के लोग बंगाली अस्मिता को नैरेटिव को छोड़ बीजेपी का भगवा थामेंगे. लेकिन अब नतीजे सामने है. फिर भी डेढ दशक के एंटीस्टेबलिशमेंट की चुनौती के बाद टीएमसी का वोट शेयर बहुत कम हुआ नहीं दिख रहा है और ममता देश की उन पांच मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गई हैं जिन्होंने लगातार 15 साल या इससे ज्यादा सीएम की कुर्सी पर बैठ सरकार चलाई है. लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री और भी हैं लेकिन बीच बीच में उन्हें कुछ वक्त के लिए कुर्सी छोड़नी पड़ी थी. आज भी उनके जुझारुपन की झलक साफ दिखी. उन्होंने बीजेपी की जोरदार जीत की तमाम खबरों बीच अपने कार्यकर्ताओं को काउंटिग सेंटर्स पर डटे रहने का संदेश दिया.