खदान में मिली 2 दिन से लापता युवक की लाश, खौफनाक मंजर देख कांप गई महिला! हत्या या हादसा?

खदान में मिली 2 दिन से लापता युवक की लाश, खौफनाक मंजर देख कांप गई महिला! हत्या या हादसा?
ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पिछले दो दिनों से लापता एक 34 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह एक पत्थर की खदान में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. मृतक की पहचान प्रताप कुमार पट्टशानी के रूप में हुई है, जो नुआपाड़ा गांव का रहने वाला था. एक स्थानीय महिला ने सबसे पहले खदान में शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.