खजाने की चिंता खत्म! सरकार को जल्द मिलने वाले हैं 3 लाख करोड़, कौन है संकट में मदद करने वाला दिलदार
RBI Dividend : सरकार ने ईरान संकट के बीच सरकारी खजाने पर दबाव की बात कही है. लेकिन, यह चिंता काफी हद तक कम होने वाली है, क्योंकि रिजर्व बैंक जल्द ही सरकार के खजाने में मोटी रकम डालने वाला है. रिजर्व बैंक इस बार रिकॉर्ड डिविडेंड का भुगतान कर सकता है. पिछले साल उसने 2.69 लाख करोड़ रुपये का लाभांश दिया था.