क्‍या है ICCC? पंजाब पुलिस के इस यूनिट के देश में चर्चे, अपराधी से उपद्रवियों तक, सबका काम तमाम!

क्‍या है ICCC? पंजाब पुलिस के इस यूनिट के देश में चर्चे, अपराधी से उपद्रवियों तक, सबका काम तमाम!
पंजाब पुलिस का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) आधुनिक पुलिसिंग का नया चेहरा बनकर उभरा है. लुधियाना और जालंधर जैसे शहरों में AI और मानवीय सूझबूझ के मेल से अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है. हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरों और फेशियल रिकग्निशन तकनीक की मदद से पुलिस ने लूट और हत्या जैसे गंभीर मामलों को सुलझाया है। यह प्रणाली न केवल निगरानी मजबूत कर रही है, बल्कि पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को भी आधा कर रही है।