क्या बंद हो जाएंगी बाइक टैक्सी सेवाएं? ऐप स्टोर से हटेंगें OLa-Uber-Rapido... अलर्ट जारी

क्या बंद हो जाएंगी बाइक टैक्सी सेवाएं? ऐप स्टोर से हटेंगें OLa-Uber-Rapido... अलर्ट जारी
Ola- Rapido News: महाराष्ट्र में ओला, उबर और रेपिडो को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. राज्य के साइबर विभाग की तरफ से इन कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है और निर्देश दिए गए हैं कि बाइक और टैक्सी सेवाओं को लेकर नियमों का पालन किया जाए. बताया जा रहा है कि अगर कंपनियां आदेश नहीं मानती हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. जानकारी के मुताबिक, यह निर्देश खासतौर पर बाइक और टैक्सी सेवाओं से जुड़े नियमों को लेकर है, जबकि कैब, ऑटो और फूड डिलीवरी जैसी सेवाओं पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा. सरकार का कहना है कि इन कंपनियों के पास बाइक और टैक्सी सेवाओं के लिए जरूरी परिवहन विभाग की अनुमति नहीं है, और यह मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन भी पूरी तरह नहीं कर रही हैं. इस पूरे मामले में महिलाओं की सुरक्षा को भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है. महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि बिना उचित अनुमति और नियमों के चल रही सेवाएं सुरक्षा के लिहाज से जोखिम पैदा कर सकती हैं, इसलिए इस पर सख्त कदम उठाना जरूरी है.