क्या तमिलनाडु में गिर जाएगी थालपति विजय की सरकार, किसने समर्थन वापसी की दी सीधी धमकी! क्यों मचा बवाल
तमिलनाडु में नई-नवेली सरकार बनाने वाले अभिनेता से नेता बने सीएम सी. जोसेफ विजय की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. बहुमत के आंकड़े से दूर टीवीके गठबंधन में कैबिनेट विस्तार को लेकर रार मच गई है. सहयोगी दल माकपा (CPI-M) ने दोटूक चेतावनी दी है कि अगर विरोधी एआईएडीएमके (AIADMK) को सरकार में शामिल किया गया, तो वे अपना समर्थन वापस लेने पर गंभीरता से विचार करेंगे.