क्या जेल जाएंगे राहुल गांधी? दिल्ली के तिगड़ी थाने पहुंचे बीजेपी नेता, एफआईआर दर्ज कराने के लिए दी अर्जी

क्या जेल जाएंगे राहुल गांधी? दिल्ली के तिगड़ी थाने पहुंचे बीजेपी नेता, एफआईआर दर्ज कराने के लिए दी अर्जी
Rahul Gandhi Comment: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और अमित शाह पर की गई 'गद्दार' वाली टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है. दिल्ली के तिगड़ी थाने में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बीएनएस के तहत एफआईआर की मांग की गई है. इस बयान पर तरुण चुघ, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी सहित कई बड़े एनडीए नेताओं ने तीखा पलटवार किया है.