क्या कोई 30 फरवरी को पैदा हो सकता है? महिला की डेट ऑफ बर्थ देखकर हाई कोर्ट हैरान, छिन गई नागरिकता
Assam Citizenship Case: असम में एक महिला की सिटिजनशिप खतरे में पड़ गई है. गुवाहाटी हाई कोर्ट ने उसे भारतीय नागरिक मानने से इनकार कर दिया है. इसकी सबसे बड़ी वजह उसकी डेट ऑफ बर्थ है. महिला ने अपने डॉक्यूमेंट्स में जन्म तिथि 30 फरवरी 1990 बताई थी. इंग्लिश कैलेंडर में फरवरी महीने में 30 दिन नहीं होते हैं. इसके अलावा महिला अपने पूर्वजों से जुड़ा कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई.