क्या कलयुग में फिर बनेगा रामसेतु? श्रीलंका की धरती पर गूंजी आवाज- 'सिर्फ 30 KM की दूरी, पूरा हो सपना'
India Sri Lanka Bridge: क्या त्रेता युग की तरह कलयुग में भी भारत और श्रीलंका के बीच कोई पुल बन सकता है? श्रीलंका में भारत के राजदूत संतोष झा के एक हालिया भाषण से यह सवाल फिर से सुर्खियों में आ गया है. उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच 30 किलोमीटर की भौगोलिक निकटता के बावजूद सीधे सड़क या रेल संपर्क न होने को एक बड़ी कमी बताया है. उन्होंने एक स्थायी 'लैंड ब्रिज' या 'टनल' की जोरदार वकालत की है. इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों की गहरी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रामायण से जुड़ी साझा विरासत का भी जिक्र किया.