क्या आपने चखा है रसपुरी आम? जानिए क्यों कहा जाता है इसे रस से भरा गोला
रसपुरी आम अपनी मिठास, भरपूर रस और मलाईदार गूदे के लिए जाना जाता है. महाराष्ट्र के पुणे और रत्नागिरी समेत कई इलाकों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गोल आकार और रस से भरे स्वाद के कारण इस आम को 'रसपुरी' नाम दिया गया है.