कौन हैं पूर्व केरल CM पिनाराई विजयन के दामाद मुहम्मद रियाज? वंदे मातरम गाने पर केरल में खड़ा किया बवाल, नई सरकार को दे रहे खुलेआम चुनौती!

कौन हैं पूर्व केरल CM पिनाराई विजयन के दामाद मुहम्मद रियाज? वंदे मातरम गाने पर केरल में खड़ा किया बवाल, नई सरकार को दे रहे खुलेआम चुनौती!
केरल की नवनिर्वाचित यूडीएफ (कांग्रेस गठबंधन) सरकार के शपथ ग्रहण में 'वंदे मातरम' का पूरा संस्करण गाए जाने पर सियासी पारा चरम पर है. पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के दामाद और सीपीएम के कद्दावर नेता पी ए मोहम्मद रियास ने कांग्रेस नीत सरकार की नीयत पर सीधा हमला बोला है, जिसे विपक्ष सरकार को 'हद में रहने' की खुली चेतावनी के तौर पर देख रहा है.