कौन बनेगा केरल का 'अशोक गहलोत'? लेफ्ट का किला गिराने वाले असली 'सचिन पायलट' को अपनों से ही मिलने वाला है बड़ा धोखा!
who is Kerala Next CM: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है. वामपंथ के अभेद्य माने जाने वाले किले को ध्वस्त कर कांग्रेस गठबंधन (UDF) ने शानदार वापसी की है. लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के जश्न के बीच सत्ता की मलाई को लेकर एक बहुत पुरानी और कड़वी याद ताजा हो गई है- राजस्थान का 'अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट' विवाद. राजनीतिक गलियारों में यह सवाल आग की तरह फैल रहा है कि क्या केरल में भी वही पटकथा दोहराई जाएगी? कौन बनेगा केरल का अशोक गहलोत' कौन होगा सचिन पायलट. आइए जानते हैं कि आखिर इस स्टोरी में कहानी क्या है.