कोलकाता पूर्व DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, कैसे एक पुलिस अफसर बना ममता बनर्जी का 'चहेता'? वर्दी की आड़ में रचे करोड़ों के घोटाले!

कोलकाता पूर्व DCP शांतनु सिन्हा गिरफ्तार, कैसे एक पुलिस अफसर बना ममता बनर्जी का 'चहेता'? वर्दी की आड़ में रचे करोड़ों के घोटाले!
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है. शांतनु सिन्हा पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस की वर्दी में रहते हुए सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम किया और करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग खेल में शामिल रहे. ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए पांच बार समन जारी किया था, लेकिन वे हर बार बचते रहे. आखिरकार, जांच एजेंसी ने उन्हें दबोच लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत में 'भ्रष्टाचार और खाकी' के गठजोड़ को लेकर नई बहस छिड़ गई है.