'कोई भी फाइल ऑफिस से बाहर नहीं जाएगी' नबन्ना से राइटर्स बिल्डिंग तक भारी फोर्स, सरकारी दफ्तरों पर CRPF तैनात
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है. अब बारी है भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की. सरकारी दफ्तर की फाइलों के साथ छेड़छाड़ ना हो इसकी तैयारी शुरू हो गई है. राज्य सचिवालय 'नबन्ना' सहित सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में केंद्रीय सुरक्षा बलों (CRPF) की तैनाती कर दी गई है. अमित शाह की "सभी फाइलें खोलने" की चेतावनी के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों के बैगों की सघन तलाशी ली जा रही है.