कोई आनंद मोहन के दर्द तो समझिये... 'अपनों' की बेरुखी से बाग़ी हुए बाहुबली' के सुर, जेडीयू के पलटवार के मायने

कोई आनंद मोहन के दर्द तो समझिये... 'अपनों' की बेरुखी से बाग़ी हुए बाहुबली' के सुर, जेडीयू के पलटवार के मायने
Anand Mohan Vs JDU Bihar Politics: जेडीयू नेतृत्व पर 'थैली की राजनीति' का आरोप लगाने वाले पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह आज 'अपनों' के निशाने पर हैं. जेडीयू प्रवक्ता निहोरा यादव ने साफ कह दिया है कि आनंद मोहन को थोड़ा कृतज्ञ होना चाहिए, क्योंकि नीतीश कुमार न होते तो वे जेल से बाहर नहीं आते. हालांकि, इस विवाद का एक और पहलू भी है, क्योंकि इस पूरे विवाद को राजनीतिक संदर्भों के साथ गहराई से देखा जाए तो आनंद मोहन की नाराजगी और गुस्सा बेवजह भी नहीं लगेगी.